झांसी: मंत्री ने किया संवाद, किसानों ने दिए सुझाव

गरौठा निवासी किसान सूर्य प्रताप ने कहा कि श्री अन्न के जरिये अच्छे उत्पाद बन सकें, इसके लिए हर ग्राम पंचायत में स्थापित गोशाला में कंपोजिट विधि से बने गड्ढों में जैविक खाद बनाएं। गाय के गोबर, गोमूत्र का प्रयोग खेतों में करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जाए। बंगरा निवासी किसान प्रताप नारायण ने कहा कि किसानों को तकनीक, योजनाओं आदि की बहुत जानकारी नहीं होती है। पंजीकरण तक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में तैनात कर्मचारी कृषकों के बीच जाकर समस्याएं पूछें। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलानें के लिए आवेदन करवाएं। रक्सा के अनिरुद्ध कुमार झा ने कहा कि किसान उत्पादन तो कर लेते हैं मगर जब वो उपज बेचने मंडी जाते हैं तो उन्हें कई-कई दिन खड़े रहना पड़ता है। इसके अलावा मंडी में उपज का सही मूल्य भी नहीं मिलता है। इसका समाधान प्रमुखता से कराया जाना चाहिए। टहरौली के जगतपाल मिश्रा ने कहा जैविक खेती का प्रशिक्षण किसानों को हर न्याय पंचायत स्तर पर दिया जाना चाहिए। झांसी में बागवानी की जो भी योजनाएं आती हैं वो बरुआसागर के लिए होती हैं। हर ब्लॉक स्तर पर कृषकों को बागवानी योजना का लाभ मिलना चाहिए।

झांसी: मंत्री ने किया संवाद, किसानों ने दिए सुझाव #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी: मंत्री ने किया संवाद, किसानों ने दिए सुझाव #VaranasiLiveNews