Kanpur Mahashivratri: शिवभक्ति के रंग में रंगा कानपुर; आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़, व्यवस्था चाक-चौबंद

महाशिवरात्रि पर शिवालयों के शहर कानपुर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आनंदेश्वर मंदिर में तड़के डेढ़ बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि इस प्राचीन दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसे लेकर शहर और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। मंदिर प्रशासन ने बैरिकेडिंग, कतारबद्ध दर्शन और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #Mahashivratri2026 #BabaAnandeshwarMandirKanpur #Shivratri2026 #MahaShivratri2026 #HappyMahaShivratri #HappyMahaShivratri2026 #MahaShivratriWishes #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Mahashivratri: शिवभक्ति के रंग में रंगा कानपुर; आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़, व्यवस्था चाक-चौबंद #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #Mahashivratri2026 #BabaAnandeshwarMandirKanpur #Shivratri2026 #MahaShivratri2026 #HappyMahaShivratri #HappyMahaShivratri2026 #MahaShivratriWishes #VaranasiLiveNews