सोनीपत के गोहाना में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक

भगवान भोलेनाथ सबकी झोली भरते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग पत्र, धतूरा सहित भगवान शिव को प्रिय वस्तुएं अर्पित कीं। बहुत से श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था, इसी उपलक्ष्य में यह पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। गोहाना के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जल चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

सोनीपत के गोहाना में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत के गोहाना में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने किया शिव का जलाभिषेक #VaranasiLiveNews