VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली आमंत्रण यात्रा
आगरा के फतेहपुर सीकरी में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्र बन्धुओं द्वारा बड़ी बगीची मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहण कर महाराज अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज वयोवृद्ध शिवनारायण गोयल को अग्रपिता के रूप में शाॅल ओढ़ाकर, रामायण, बेंत, स्मृति चित्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, अंजुल गोयल, पंकज गर्ग, त्रिलोक चंद मित्तल, विनोद सांमरिया, अशोक सिंघल, गोविन्द गोयल, शील मित्तल, हनी गोयल, मनीष बंसल, गौरव गर्ग,राहुल घाटी, मदन गोपाल गर्ग, अमित सिंघानिया, अर्पित कसेरे, मनोज सिंघल, सुरेश चंद मंगल, संजय राज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली आमंत्रण यात्रा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 15:21 IST
VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली आमंत्रण यात्रा #VaranasiLiveNews
