Rishikesh News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में करीब 16.24 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों के लिए शासन ने 952.03 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में इंटरलॉकिंग टाइल से सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। स्वीकृत कार्यों में ग्राम सिराई के मुख्य एवं आंतरिक मार्गों के लिए 132.95 लाख रुपये, खैरी खुर्द, पांडे प्लांट और ठाकुरपुर के आंतरिक मार्गों के लिए 237.73 लाख रुपये, ग्रामसभा श्यामपुर के लिए 90.58 लाख रुपये, खांड गांव एवं सैनिक कॉलोनी के लिए 175.27 लाख रुपये तथा गुमानीवाला, गंगोत्री कॉलोनी और भागीरथी कॉलोनी के लिए 315.50 लाख रुपये की धनराशि शामिल है।

#ApprovalGrantedForInterlockingRoadConstructionProjects #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति #ApprovalGrantedForInterlockingRoadConstructionProjects #VaranasiLiveNews