बालिका दिवस विशेष: दो बहनें, एक सपना, डॉक्टर बनकर करना चाहती हैं लोगों की सेवा

डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना और अपने जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना। अजुहा की सगी बहनें स्वरांजलि अग्रहरि और जाह्नवी अग्रहरि इसी सपने को पूरा करने की राह पर हैं। स्वरांजलि ने नीट में 585 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 15,604 प्राप्त की, जबकि जाह्नवी को 551 अंक के साथ 36,361वीं रैंक मिली। बालिका दिवस पर दोनों बहनों ने अपनी तैयारी, संघर्ष और भविष्य के सपनों को साझा किया। अजुहा के वार्ड नंबर 12 निवासी 19 वर्षीय स्वरांजलि ने बताया कि दूसरी कक्षा में ही डॉक्टर बनने की इच्छा जागी थी। नानाजी और माता-पिता भी उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। समाज की सेवा करने की चाह ने उनके सपने को और मजबूत किया। वहीं, 18 वर्षीय जाह्नवी ने भी बचपन से डॉक्टर बनने का लक्ष्य बनाया था। माता-पिता के सहयोग से उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी तैयारी जारी रखी। कम अंकों से निराशा, फिर की मेहनत स्वरांजलि ने बताया कि मॉक टेस्ट में कम अंक आने पर कई बार आत्मविश्वास डगमगाता था। पहले प्रयास में उन्हें 492 अंक मिले थे। उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आने पर निराशा हुई, लेकिन उन्होंने दोबारा कोशिश की। शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई से सफलता हासिल की। जाह्नवी को भी शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। एक बार कठिन प्रश्नपत्र देखकर उन्हें लगा कि शायद इस बार भी चयन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में नीट पास कर लिया।

#CityStates #Kaushambi #VishvaBalikaDiwas #BalikaDiwas #BalikaDiwas2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बालिका दिवस विशेष: दो बहनें, एक सपना, डॉक्टर बनकर करना चाहती हैं लोगों की सेवा #CityStates #Kaushambi #VishvaBalikaDiwas #BalikaDiwas #BalikaDiwas2026 #VaranasiLiveNews