Meerut News: एक मकान नंबर पर कैसे दर्ज हो गए अलग समुदाय के लोग

कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर एसआईआर व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाबमाई सिटी रिपोर्टर मेरठ। जिलर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर प्रशासन और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कांग्रेस के हर कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। न तो ज्ञापन देने दिया जा रहा है और न ही बहसूमा में पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा जारी रहा तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए तैयार है। कार्यकर्ता डरकर घर नहीं बैठेंगे।एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट पर गौरव भाटी ने सवाल किया कि एक मकान नंबर पर दो समुदायों के मतदाता कैसे शामिल हो गए। यह संभव कैसे हुआ और चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई कर रहा हैश्र। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रजा ने कहा कि चुनाव आयोग सामान्य निवास प्रमाण पत्र को मान्य नहीं कर रहा, जबकि स्थायी निवास प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में स्थायी निवास प्रमाण पत्र लागू ही नहीं है। जिससे हजारों मतदाता परेशान हैं। मजदूर वर्ग, खासकर महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 1995 के वोटर कार्ड धारकों को उनकी पुरानी आईडी मान्य की जाए। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दो-तीन दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। चुनाव आयोग को सख्त गाइडलाइन जारी करनी चाहिए कि केवल एक दस्तावेज, जैसे माता-पिता की 2003 की वोटर लिस्ट कॉपी के साथ आधार, पर्याप्त हो। इस दौरान में राकेश कुशवाह, सुनीता मंडल, अरुण कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण त्यागी, तरुण शर्मा, हरिओम त्यागी, इमरान कुरैशी, उमरदराज आदि मौजूद रहे।

#\HowDidPeopleFromDifferentCommunitiesGetRegisteredAtTheSameHouseNumber? #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: एक मकान नंबर पर कैसे दर्ज हो गए अलग समुदाय के लोग #\HowDidPeopleFromDifferentCommunitiesGetRegisteredAtTheSameHouseNumber? #VaranasiLiveNews