Pauri News: बाल अधिकारों व विधिक प्रावधानों पर छात्रों को किया जागरूक
पौड़ी। सेंट थॉमस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को बाल अधिकारों, संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों को लेकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम, पाॅक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। वहीं प्रज्ञा नैथानी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने पाॅक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से असिस्टेंट लीगल काउंसिल विनोद कुमार ने विधिक अधिकारों व कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर सूमिनी, सूरज कुमार, ओम प्रकाश थपलियाल, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।
#StudentsWereMadeAwareAboutChildRights #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:00 IST
Pauri News: बाल अधिकारों व विधिक प्रावधानों पर छात्रों को किया जागरूक #StudentsWereMadeAwareAboutChildRights #VaranasiLiveNews
