VIDEO: तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के पहरा के पास अलीगंज–दरियावगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान मनोज पुत्र संतराम निवासी नदौरा, थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। घायल मनोज ने बताया कि वह जनपद कासगंज के पटियाली से बाइक द्वारा अपने गांव नदौरा जा रहा था। इसी दौरान एटा जनपद के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज–दरियावगंज मार्ग पर पहरा के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। राजा का रामपुर के प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। युवक अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। अलीगंज–दरियावगंज मार्ग पर पहरा के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर राजा का रामपुर थाने पर खड़ा करा दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
VIDEO: तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:59 IST
VIDEO: तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल #VaranasiLiveNews
