Pithoragarh News: खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंसी मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया, रेस्क्यू कर लाया गया मुनस्यारी
मॉडल से साध्वी और फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा हिमनगरी मुनस्यारी के खलिया में रास्ता भटकने से फंस गई। घनघोर अंधेरे में उनका संपर्क टूट गया। भाई के फोन पर पुलिस खलिया टॉप पहुंची और यहां फंसी हर्षा और इनके साथियों का पता लगाकर इन्हें बमुश्किल रेस्क्यू किया गया। मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया अपने कुछ साथियों के साथ मुनस्यारी के खलिया टॉप में बिछी बर्फ की सफेद चादर के बीच यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचीं। बीते बृहस्पतिवार को हर्षा और इनके साथी खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंस गए। घनघोर अंधेरे में उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। हर्षा के भाई ने हेल्पलाइन पर इनके फंसने की सूचना दी तो पुलिस में भी अफरा-तफरी फैल गई। टीम खलिया की तरफ दौड़ी और बमुश्किल हर्षा और इनके साथियों का पता लगाया। देर रात सभी को ढाई से तीन फुट बर्फ के बीच रेस्क्यू कर विकासखंड मुख्यालय पहुंचाया गया और सभी ने राहत की सांस ली। सीओ केएस रावत ने कहा कि पुलिस पर्यटकों के सहयोग के लिए तत्परता से काम कर रही है। खलिया में संचार सेवा की बदहाली पड़ रही पर्यटकों पर भारी थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि खलिया में संचार सेवा बदहाल होने से आए दिन पर्यटकों का शेष दुनिया से संपर्क टूटता है। यही कारण है कि यहां पहुंची हर्षा रिछारिया का भी संपर्क टूट गया था। खलिया टॉप पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां बर्फबारी के बाद देश-विदेश के हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में संचार सेवा बदहाल होना सवाल खड़े कर रहा है।
#CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #Munsiyari #KhaliyaTop #HarshaRichhariya #Model #SocialMediaInfluencer #RescueOperation #LostTourists #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:01 IST
Pithoragarh News: खलिया टॉप में रास्ता भटकने से फंसी मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया, रेस्क्यू कर लाया गया मुनस्यारी #CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #Munsiyari #KhaliyaTop #HarshaRichhariya #Model #SocialMediaInfluencer #RescueOperation #LostTourists #VaranasiLiveNews
