Meerut: जैदी फार्म में बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों असलम और शोएब को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां असलम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे असलम और शोएब गली नंबर एक के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले का मुख्य निशाना असलम था, लेकिन पास में खड़ा शोएब भी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश बनी वजह एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवक और आरोपी पक्ष पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते फायरिंग की गई है। शोएब ने कॉलोनी के ही आहद और आमिर सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

#CityStates #Meerut #मेरठफायरिंगमामला #जैदीफार्मगोलीकांड #MeerutShootingNews #ZaidiFarmFiringIncident #CrimeNewsMeerut #UpFiringCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: जैदी फार्म में बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Meerut #मेरठफायरिंगमामला #जैदीफार्मगोलीकांड #MeerutShootingNews #ZaidiFarmFiringIncident #CrimeNewsMeerut #UpFiringCase #VaranasiLiveNews