Noida News: निवेश कराने के नाम पर 3 लोगों के साथ 52 लाख रुपये की साइबर ठगी

-अलग-अलग बैंक खातों से रकम कराई ट्रांसफर, दर्ज कराई प्राथमिकीमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से करीब 52 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले तो निवेश और लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीत लिया। बाद में पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बिसरख क्षेत्र की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी के रहने वाले कारोबारी अनिश शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को व्हाट्सएप पर निधि नाम की महिला से उनकी बातचीत हुई थी। निधि ने शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा होने का भरोसा जताया। शुरुआती चरण में निवेश किया तो डैशबोर्ड पर मुनाफा दिखने लगा। फिर निधि ने अनुराग नाम के व्यक्ति से बातचीत कराई। आरोप है कि दोनों ने अधिक रकम लगाने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। 30 अप्रैल से एक जुलाई के बीच अनिश ने 28 बार में कुल 29.61 लाख रुपये ले लिए। जब रकम निकालने का प्रयास किया तो संपर्क तोड़ लिया। इसी तरह दादरी निवासी हरेश बिहारी जोहरी ने 11. 36 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी है। आरोप है कि जालसाजों ने पहचान छिपाकर उनसे रकम ट्रांसफर करा ली। वहीं, सेक्टर-76 निवासी आनंद कुमार सिंह से 11.11 लाख रुपये की ठगी होने में शिकायत दी है। एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

#Gfsd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfsd



Noida News: निवेश कराने के नाम पर 3 लोगों के साथ 52 लाख रुपये की साइबर ठगी #Gfsd #VaranasiLiveNews