Noida News: महिला की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
नोएडा (संवाद)। उपचार के दौरान पुष्पा देवी की हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर क्षत्रिय करणी सेना, नोएडा महानगर ने समर्थन दिया है। संगठन की ओर से सोमवार यानि आज सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। संगठन के अनुसार पुष्पा देवी का नोएडा स्थित रामा अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 16 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। संगठन ने मामले की पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#Gfsd #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 20:44 IST
Noida News: महिला की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग #Gfsd #VaranasiLiveNews
