गद्दार शब्द पर उठे विवाद पर बोले पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां

जालंधर के शाहपुर स्थित सिटी कैंपस में प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया की अगुवाई में आज अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25 से अधिक विधायक और मंत्री शामिल हुए।बैठक में पहुंचे पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने “गद्दार” शब्द को लेकर उठे विवाद पर कहा कि यह कोई छोटा मुद्दा नहीं है, इसका जवाब दो मिनट में नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं, उन्हें खुद सोचना चाहिए कि उनका फैसला सही था या गलत। साथ ही उन्होंने सीएम भगवंत मान के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि दो विधायकों वाली पार्टी में सात राज्यसभा सदस्य कैसे बन सकते हैं, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

गद्दार शब्द पर उठे विवाद पर बोले पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गद्दार शब्द पर उठे विवाद पर बोले पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां #VaranasiLiveNews