Basti News: ओपीडी, प्रसव कक्ष और दवा वितरण केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं

नगर बाजार/बहादुरपुर। बहादुरपुर स्थित सीएचसी का राज्य टीम ने निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। प्रसव कक्ष, औषधि वितरण केंद्र और अस्पताल परिसर की व्यवस्थाएं भी परखीं। दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। सहायक शोध अधिकारी विकास कुमार सिंह और चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ समय पर दवा वितरण और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए गांवों में भी जागरूकता और संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: ओपीडी, प्रसव कक्ष और दवा वितरण केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं #BastiNews #VaranasiLiveNews