Basti News: रावण का वध कर राम ने विभीषण को सौंपा लंका का राज

कलवारी। क्षेत्र के मालपुर वैष्णोपुर में 11 दिवसीय रामलीला में सोमवार रात रावण वध का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने कुंभकरण और मेघनाद वध के बाद रावण के स्वयं युद्धभूमि में उतरने का दृश्य प्रस्तुत किया। दिखाया गया कि भगवान राम के बार-बार प्रहार करने के बावजूद रावण के कटे सिर और भुजाएं दोबारा निकल आती थीं। इससे युद्ध लंबा खिंचने लगा। इस दौरान विभीषण ने भगवान राम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी दी। इसके बाद श्रीराम ने रावण पर एक साथ 31 बाणों का संधान किया। एक बाण से उसकी नाभि का अमृत सूख गया, जबकि शेष बाणों से उसके दस सिर और बीस भुजाएं कट गईं। रावण राम-राम कहते हुए धरती पर गिर पड़ा। रावण का वध होते ही देवताओं ने पुष्पवर्षा की। रामादल में मौजूद वानर और भालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद भगवान राम ने लक्ष्मण को भेजकर लंका के राजा के रूप में विभीषण का राज्याभिषेक कराया। राजा बनने के बाद विभीषण सम्मानपूर्वक माता सीता को भगवान राम के पास लेकर पहुंचे। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: रावण का वध कर राम ने विभीषण को सौंपा लंका का राज #BastiNews #VaranasiLiveNews