Basti News: मालपुर वैष्णोपुर में लगा मेला, देर रात तक चली रामलीला

कलवारी। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मालपुर वैष्णोपुर में रामलीला के समापन के साथ पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। सुबह सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर भोर से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दोपहर दो बजे से रामलीला परिसर में कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया, जो देर रात तक चलता रहा। मेले में सड़क के दोनों ओर मिठाई, चाट, सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का आनंद लिया। रामलीला परिसर में बैठकर दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति देखी। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 35वां वर्ष है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन रामलीला का समापन होता है और इसी अवसर पर मेला भी आयोजित किया जाता है। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: मालपुर वैष्णोपुर में लगा मेला, देर रात तक चली रामलीला #BastiNews #VaranasiLiveNews