जींद के नरवाना में सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो चूरापोस्त और 1 किलो अफीम सहित पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ नरवाना ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को 30 किलोग्राम चूरापोस्त और 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी कैंटर में चावलों के कट्टों के बीच नशीले पदार्थ छिपाकर पंजाब के बरनाला क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने यह कार्रवाई की। सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के दो नशा तस्कर कैंटर में चूरापोस्त और अफीम की खेप लेकर पंजाब की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसआई रोशन लाल के नेतृत्व में टीम ने खनौरी रोड पर गैलेक्सी होटल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद नरवाना की ओर से आए संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। नायब तहसीलदार नरेश कुमार की मौजूदगी में की गई जांच में कैंटर के केबिन से 30 किलो चूरापोस्त और 1 किलो अफीम बरामद हुई। साथ ही वाहन की बॉडी से 385 कट्टे चावल भी मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ आशु निवासी बरनाला और परमिंदर उर्फ काला निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर नरवाना में मुकदमा नंबर 130 दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच की जा सके।
जींद के नरवाना में सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो चूरापोस्त और 1 किलो अफीम सहित पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:03 IST
जींद के नरवाना में सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो चूरापोस्त और 1 किलो अफीम सहित पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
