बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगढ़ में पंजाब सरकार का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को बहादुरगढ़ में पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों और बच्चों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे तुलाराम पार्क से झज्जर रोड होते हुए झज्जर चौक तक रैली निकाली गई, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला व इकाई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगढ़ में पंजाब सरकार का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगढ़ में पंजाब सरकार का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews