अमृतसर में जारी हुई व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब–द स्पिरिट ऑफ वैसाखी पुस्तक

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को पंजाब की कृषि विरासत को समर्पित पुस्तक व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब–द स्पिरिट ऑफ वैसाखी जारी की गई। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने वाइस चांसलर लाउंज में पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने लिखी है। वाइस चांसलर ने पुस्तक को पंजाब की कृषि विरासत और गेहूं की विभिन्न किस्मों पर आधारित उत्कृष्ट शोधपरक अध्ययन बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित गेहूं की 66 विभिन्न किस्मों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने पुस्तक तैयार करने के लिए हरप्रीत संधू के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। पुस्तक में पंजाब के सुनहरे गेहूं के खेतों और वैसाखी के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बीच गहरे संबंध को दर्शाया गया है। इसमें फसल कटाई के मौसम को पंजाब के लोगों के लिए समृद्धि, कृतज्ञता और पंजाबी जीवन-शैली का प्रतीक बताया गया है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में गेहूं की विभिन्न किस्मों और उनके कृषि महत्व को तस्वीरों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। हरप्रीत संधू ने अपने कैमरे के जरिए पंजाब के खेतों की प्राकृतिक सुंदरता को भी संजोया है। पुस्तक का औपचारिक विमोचन इससे पहले चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया कर चुके हैं। संधू ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें पंजाब की कृषि और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायक होगी।

अमृतसर में जारी हुई व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब–द स्पिरिट ऑफ वैसाखी पुस्तक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में जारी हुई व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब–द स्पिरिट ऑफ वैसाखी पुस्तक #VaranasiLiveNews