अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक

अमेठी में बाबा मुकुटनाथ धाम के शिवलिंग में रामेश्वरम शिवलिंग की झलक दिखती है। इसे महाभारत काल का बताया जाता है। इस मंदिर से रोचक कथाएं जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुकुटनाथ धाम के शिवलिंग में रामेश्वरम शिवलिंग की झलक दिखती है। यह धाम द्वापर युग के महाभारत काल से पूर्व का बताया जाता है। पांडवों ने वनवास के दौरान अपना मुकुट चढ़ाया था इसलिए इस धाम का नाम मुकुट नाथ धाम पड़ा। यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ही सूखा पड़ने पर यहां के शिवलिंग में पानी भरने से सूखे से मुक्ति मिल जाती है, ऐसी मान्यता है। जिले के चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना राजमार्ग पर ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिरों में बाबा मुकुटनाथ धाम स्थित है। स्थानीय लोगों और पुजारियों के अनुसार बाबा मुकुट नाथ धाम द्वापर युग के महाभारत कालीन से पूर्व का है। महाभारत से पूर्व जब पांडव दूत क्रीड़ा में सबकुछ हार गए तो उन्हें 13 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मिला था। वनवास के दौरान पांडव इस वनक्षेत्र से गुजरे और यहां स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना कर अपना मुकुट चढ़ाया था। कहते हैं कि उसके बाद इस शिवलिंग को बाबा मुकुट नाथ के नाम से जाना जाने लगा। स्थानीय लोग बताते हैं कि कालांतर में यहां भर राजाओं का किला बना। बाबा मुकुट नाथ धाम किला परिसर में बताया जाता है। जब किला खंडहर में तब्दील हुआ तो बाबा का मंदिर भी दब गया। आज भी ताला भीटा भर राजाओं की दास्तां बयां करता है। खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों को शिवलिंग मिला।

अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमेठी में स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम के शिवलिंग में दिखती है रामेश्वर शिवलिंग की झलक #VaranasiLiveNews