अयोध्या में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी और अश्लील हरकत
यूपी के अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से रुपये ठगने, अश्लील हरकत करने और आपत्तिजनक फोटो खींचने का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सुनवाई न होने पर मंगलवार को उसने एसएसपी से मिलकर न्याय की मांग की। पीड़िता के अनुसार, उसने वार्ड बॉय पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन की स्थिति जानने जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंची तो लैब में तैनात एक कर्मचारी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने डेढ़ लाख रुपये ले लिए। पैसे लेते समय सुनसान कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करते हुए आपत्तिजनक फोटो खींच ली। बताया कि बाद में फोटो डिलीट करने के नाम पर 75 हजार रुपये और वसूले। इसके बाद भी फोटो नहीं हटाई। लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की अधिवक्ता श्वेता राज सिंह ने बताया कि यह मामला केवल ठगी का नहीं, बल्कि महिला की गरिमा और सम्मान से जुड़ा गंभीर आपराधिक कृत्य है। आरोपी ने नौकरी का लालच देकर आर्थिक व मानसिक शोषण किया है। उन्होंने सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके त्वरित कार्रवाई की मांग की है। बताया की एसएसपी ने विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
अयोध्या में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी और अश्लील हरकत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 10:07 IST
अयोध्या में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी और अश्लील हरकत #VaranasiLiveNews
