भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा
शहर के पुराना शहर रोड स्थित परशुराम चौक के नजदीक स्थानीय लोगों द्वारा खुले में कचरा डाले जाने से चारों ओर गंदगी का आलम बना है। कचरे को भूखे बेसहारा पशु खा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गन्ध और बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बेसहारा पशुओं के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर सता रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लोहारू में बेसहारा पशुओं की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है तथा अनेक लोग घायल हो चुके हैं। परशुराम चौक के समीप निजी स्कूल, रिहायशी मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। कचरे से उठती दुर्गन्ध के कारण बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। पुराना शहर क्षेत्र से बाजार, स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व ड्यूटी पर जाने वाले राहगीरों को भी बेसहारा पशुओं के कारण लगातार भय का सामना करना पड़ रहा है।
भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 10:09 IST
भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा #VaranasiLiveNews
