UP : संभल हिंसा मामले में डीएसपी अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सीजेएम के आदेश पर लगाई रोक

संभल के डीएसपी रहे अनुज चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें सीओ अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। पांच सप्ताह बाद मामले की होगी सुनवाई। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तब तक रोक लगी रहेगी।संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी व 22 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस फैसले को अनुज चौधरी ने हाईकोर्ट में और राज्य सरकार ने भी हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

#CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #SambhalViolence #AllahabadHighCourt #AnujChaudhary #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP : संभल हिंसा मामले में डीएसपी अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सीजेएम के आदेश पर लगाई रोक #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #SambhalViolence #AllahabadHighCourt #AnujChaudhary #VaranasiLiveNews