पंजाब: तरनतारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की हेरोइन बरामद; हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 749 ग्राम हेरोइन और चार अवैध पिस्तौल समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतबीर सिंह निवासी माड़ी मेघा और रणजीत सिंह निवासी नारला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पाकिस्तान में बैठे कथित तस्करों से संपर्क थे और वे पंजाब के विभिन्न जिलों में नशे की सप्लाई करते थे। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मुगलचक के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को काबू किया। कोर्ट से मिले तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान रणजीत सिंह की निशानदेही पर चार अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए। पुलिस मामले में आरोपियों के अन्य संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 20:01 IST
पंजाब: तरनतारन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की हेरोइन बरामद; हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #VaranasiLiveNews
