Punjab: नशा तस्करी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी हेरोइन की खेप; पैकेट पर लिखा था कोडवर्ड

बठिंडा जिले के थाना नेहिया वाला क्षेत्र से सीआईए ने दो लोगों को 250 ग्राम से अधिक नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह गांव गंगा अब्लू, जगवीर सिंह जैतो जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। वहीं, उक्त नशे की खेप के लिंक पाकिस्तान से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीआईए पुलिस की टीम मंगलवार को थाना नेहिया वाला में गोनियाना मंडी अंदर गुप्त सुचना क़े आधार पर एक घर में जांच करने पहुंची। वहां पर पुलिस टीम ने 250 ग्राम से अधिक हेरोइन को बरामद करके गगनदीप सिंह और जगवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने थाना नेहिया वाला में दोनों आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान से जुड़े तार सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने जिस कपड़े की थैली में नशा बरामद किया है। वह पाकिस्तान से आई है। थैली पर 999 लिखा हुआ है, जिसको किसी तरह का कोडवर्ड समझा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने प्राथमिक पुलिस जांच में बताया कि उन्होंने उक्त नशा फिरोज़पुर से मंगवाया था, जिसके चलते स्पष्ट हो रहा कि उक्त नशे की थैली पाकिस्तान से पहले फिरोजपुर वाले नशा तस्कर क़े पास पहुंची उसके बाद आगे नशा तस्कर को उसी थैली में नशा सप्लाई किया गया.

#CityStates #Chandigarh-punjab #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab: नशा तस्करी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी हेरोइन की खेप; पैकेट पर लिखा था कोडवर्ड #CityStates #Chandigarh-punjab #VaranasiLiveNews