Kangra News: चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार

धर्मशाला/परागपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गगल थाना क्षेत्र के तहत सीआईए टीम ने कार सवार एक व्यक्ति से 7.22 ग्राम, जबकि परागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों से 3.07 ग्राम चिट्टा पकड़ा।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात रजोल के पास गज खड्ड पुल पर नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक लक्की (35) निवासी गढ़ बनखंडी, देहरा के पास से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार भी जब्त कर ली है।दूसरी ओर परागपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों राहुल कुमार और कमलप्रीत सिंह को रोका। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि दोनों आरोपी लुधियाना (पंजाब) के जगराओं स्थित गुरदीप नगर व वार्ड नंबर दो के निवासी हैं। तलाशी में उनके पास से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चिट्टे के सप्लायरों और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews