कपूरथला: एनआरआई के घर में लगी संदिग्ध आग, स्कॉर्पियो गाड़ी जलकर राख; क्या बोला पीड़ित परिवार?
कपूरथला के गांव खैड़ा बेट में विदेश में रह रहे एक एनआरआई परिवार के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार ने कुछ व्यक्तियों पर शक जताया है। हालांकि, अभी तक किसी पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव खैड़ा बेट निवासी कुलवंत सिंह खैड़ा पुत्र नंबरदार करनैल सिंह का परिवार लंबे समय से विदेश में रह रहा है। देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य घरेलू सामान भी इसकी चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि आग के दौरान स्कॉर्पियो के टायर फटने से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से विदेश में रह रहे एनआरआई परिवार को दी गई।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 13:31 IST
कपूरथला: एनआरआई के घर में लगी संदिग्ध आग, स्कॉर्पियो गाड़ी जलकर राख; क्या बोला पीड़ित परिवार? #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #VaranasiLiveNews
