Kangra News: आईपीएल के दौरान विज्ञापनों से नगर निगम ने कमाए 7.50 लाख

धर्मशाला। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल के मुकाबलों ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि नगर निगम धर्मशाला के खजाने को भी मालामाल कर दिया है। शहर में आईपीएल मैचों के दौरान लगाए गए विज्ञापनों और होर्डिंग्स से निगम को करीब साढ़े सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।आईपीएल मैचों के आयोजन के दौरान एचपीसीए ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन होर्डिंग्स और स्वागत द्वार समेत अन्य प्रचार सामग्री लगाई थी। इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने नगर निगम से विधिवत अनुमति ली और नियमों के तहत निर्धारित शुल्क जमा करवाया।नगर निगम धर्मशाला के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच ने बताया कि आईपीएल के दौरान शहर में प्रचार-प्रसार के लिए एचपीसीए ने विज्ञापन लगाने की अनुमति ली थी। इसके एवज में निगम को साढ़े सात लाख रुपये की आय हुई है। उल्लेखनीय है कि हर साल क्रिकेट के बड़े आयोजनों के दौरान एचपीसीए शहर में प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाता है, जिससे निगम को हर बार अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है।

#KangraNews #TodayKangraHindiNews #KangraBreakingNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: आईपीएल के दौरान विज्ञापनों से नगर निगम ने कमाए 7.50 लाख #KangraNews #TodayKangraHindiNews #KangraBreakingNews #VaranasiLiveNews