Punjab Politics: दिल्ली दरबार में बागियों ने रखा पक्ष, राहुल-खरगे की बैठक के बाद होगा पंजाब कांग्रेस पर फैसला

पंजाब कांग्रेस के बागी नेताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर संगठन के वरिष्ठ प्रभारियों के सामने अपना पक्ष रखा। हालांकि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से सामूहिक और अलग-अलग बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी कार्यालय को भेज दी। अब राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन को लेकर अंतिम फैसला करेंगे। हाईकमान ने नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी से मिलने का समय नहीं मिला। राहुल कार्यालय की ओर से चन्नी समेत अन्य नेताओं को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा गया। वेणुगोपाल को भी निर्देश दिए गए थे कि वह सभी नेताओं से बातचीत कर अपनी टिप्पणी सहित विस्तृत रिपोर्ट उसी दिन हाईकमान को सौंपें। बताया जा रहा है कि उन्होंने देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी के कार्यालय भेज दी। ये पहुंचे दिल्ली दिल्ली पहुंचे असंतुष्ट नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद डॉ. अमर सिंह, विधायक परगट सिंह और विधायक सुखपाल सिंह खैरा समेत अन्य नेता शामिल रहे। इन नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात की। इसके बाद केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से पहले सामूहिक और फिर अलग-अलग बैठक कर पूरे विवाद पर उनका पक्ष जाना। बघेल की भूमिका पर भी उठे सवाल बैठक में असंतुष्ट नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रभारी ने उनकी बात सही तरीके से हाईकमान तक नहीं पहुंचाई। इसी कारण वे सीधे शीर्ष नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखना चाहते थे। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

#CityStates #Chandigarh #PunjabCongressT #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 06:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab Politics: दिल्ली दरबार में बागियों ने रखा पक्ष, राहुल-खरगे की बैठक के बाद होगा पंजाब कांग्रेस पर फैसला #CityStates #Chandigarh #PunjabCongressT #VaranasiLiveNews