चंडीगढ़ निगम चुनाव की आहट: पांच साल सड़कें बेहाल, चुनाव से पहले निगम की रफ्तार बेमिसाल; 96 करोड़ का रोडवर्क

चंडीगढ़ निगम चुनाव की आहट के साथ शहर की सड़कों पर विकास का डामर बिछने जा रहा है। पांच साल तक जिन वार्डों की खस्ताहाल सड़कों की रिकार्पेटिंग का इंतजार रहा, अब चुनाव से ठीक पहले उनमें काम शुरू हो गया है। शहर की कई वी-4, वी-5 और वी-6 सड़कों की पुरानी लेयर पहले खुरची जाएगी, फिर नई लेयर बिछेगी। सड़कें तैयार होते ही वार्डों में इनके उद्घाटन का सिलसिला भी शुरू होगा। यानी अगले दो महीने शहर में सड़कें टूटने, बनने और उनके उद्घाटन का दौर दिखाई देगा। नगर निगम ने वी-4, वी-5 और वी-6 सड़कों तथा पार्किंग की रिकार्पेटिंग के काम शुरू कर दिए हैं। कई जगह सड़क की मौजूदा सतह इतनी बार ऊपर से बनाई जा चुकी है कि वह घरों और दुकानों के प्रवेश स्तर तक पहुंच गई है। बारिश में पानी घरों की तरफ आने की समस्या भी सामने आ रही है। ऐसे स्थानों पर निगम अब ऊपर से एक और लेयर चढ़ाने के बजाय पुरानी सड़क को पहले सक्रैरिफाई करेगा। यानी पुरानी सतह को मशीन से खुरचकर हटाया जाएगा और उसके बाद नई सड़क बिछाई जाएगी। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण का यह काम एक साथ चलने से लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। जिन सड़कों पर खुरचाई होगी, वहां धूल और शोर के साथ यातायात प्रभावित हो सकता है। बाजारों और घरों तक पहुंच भी कुछ समय के लिए प्रभावित होगी। हालांकि काम पूरा होने के बाद खस्ताहाल सड़कों और कई जगह जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

#CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhMunicipalElection #ChandigarhRoad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ निगम चुनाव की आहट: पांच साल सड़कें बेहाल, चुनाव से पहले निगम की रफ्तार बेमिसाल; 96 करोड़ का रोडवर्क #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhMunicipalElection #ChandigarhRoad #VaranasiLiveNews