Delhi NCR News: आईपीयू में युवा कुंभ, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन
- आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजन, 200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्साअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में युवा कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस पश्चिमी दिल्ली प्रांत और विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार नगावत ने कहा कि आरएसएस केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और मूल्यों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। वहीं डॉ. महेश वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्हें सही दिशा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में संवाद सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
#YuvaKumbhAtIPU #BrainstormingOnTheRoleOfYouthInNationBuilding #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:59 IST
Delhi NCR News: आईपीयू में युवा कुंभ, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन #YuvaKumbhAtIPU #BrainstormingOnTheRoleOfYouthInNationBuilding #VaranasiLiveNews
