Bareilly News: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भुता थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेम और फर्जी दस्तावेज के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल फोन, 4,97,800 रुपये, छह तोला सोने के बिस्किट और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बुधवार शाम को बताया कि भुता थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव खटेली से अटकोना पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग से ब्रजेश, हरीश सिंह, सुमेर, आकाश, विपुल कुमार सिंह और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी गांव खटेली के निवासी हैं। ये लोग अपनी पहचान छिपाकर ऑनलाइन गेमिंग और धोखाधड़ी कर रहे थे। इसमें भी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर रहे थे। ये हुई बरामदगी पुलिस ने कुल 20 मोबाइल फोन, 25 पासबुक, 30 चेकबुक, 44 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक वोटर आईडी, पांच पैन कार्ड, सात आधार कार्ड, दो बैंक स्टेटमेंट, छह पीली धातु के बिस्किट, एक थम्ब स्कैनर, एक एमक्यूआर मशीन और जमीन संबंधी 18 दस्तावेज जब्त किए हैं। ब्रजेश से 1,61,100 रुपये, चार स्मार्टफोन और कई दस्तावेज मिले। हरीश सिंह से 61,500 रुपये और दस्तावेज बरामद हुए। सुमेर से 51,400 रुपये और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। ऐसे करते थे ठगीपुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार करवाकर अपनी पहचान छिपाते थे। इसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से अलग-अलग ऑनलाइन गेम डाउनलोड कर लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। --गिरोह के सदस्य क्रिप्टो करेंसी आदि में रकम प्राप्त करके विभिन्न एप से उसको रुपये में बदलते थे। इनमें कई खातों को पूर्व में अन्य राज्यों की पुलिस की ओर से संदिग्ध लेनदेन की वजह से फ्रीज भी कराया गया है। इनसे सात आधार कार्ड बरामद हुए हैं, जिनमें से तीन कूटरचित हैं। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है। संदिग्ध लेनदेन व इनके साथियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

#SixAccusedArrestedForCommittingFraudUnderThePretextOfOnlineGames #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार #SixAccusedArrestedForCommittingFraudUnderThePretextOfOnlineGames #VaranasiLiveNews