Meerut News: मुकदमे की रंजिश में युवक को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा मांगी

संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा। गांव रोहटा निवासी शिवम शर्मा ने दो लोगों पर मुकदमे की रंजिश में जान से मारने की धमकी देने और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिवम ने बताया कि उनके भाई शिवांक शर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले में थाना रोहटा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में दो हिस्ट्रीशीटर उन पर दबाव बना रहे हैं। 26 जून को एक आरोपी ने फोन पर मुकदमे में खर्च हुए रुपये वापस मांगे और जान से मारने की धमकी दी। शिवम का आरोप है कि दूसरे आरोपी ने भी फोन पर धमकियां दीं। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और 27 जून को थाना रोहटा में तहरीर भी दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उसने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।----------------संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा।गांव रोहटा निवासी एक युवक ने गांव के दो लोगों पर मुकदमे की रंजिश में जान से मारने की धमकी देने, रुपये की मांग करने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। रोहटा निवासी शिवम शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई शिवांक शर्मा के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में थाना रोहटा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी मामले की रंजिश में गांव के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र और जितेंद्र लगातार उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। शिकायत के अनुसार, 26 जून को धर्मेंद्र ने मोबाइल पर फोन कर पहले सामान्य बातचीत की और बाद में मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि उसने मुकदमे में खर्च हुए रुपये वापस देने की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। शिवम का आरोप है कि बातचीत के दौरान जितेंद्र ने भी फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके भय के कारण गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उन्हें गांव छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं और भविष्य में उनके परिवार को झूठे मुकदमे में भी फंसा सकते हैं। शिवम शर्मा का कहना है कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी थी। इसके बाद 27 जून को थाना रोहटा में तहरीर भी दी गई, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने, लंबित तहरीर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

#YouthThreatenedWithDeathOverLegalDispute;SeeksProtection. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मुकदमे की रंजिश में युवक को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा मांगी #YouthThreatenedWithDeathOverLegalDispute;SeeksProtection. #VaranasiLiveNews