Kangra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से बच्ची को बचाते युवक झुलसा

इंदौरा। उपमंडल के तहत गांव माजरा में वीरवार पूर्वाह्ल 11:15 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से बच्ची को बचाते हुए एक युवक झुलस गया है। आग मक्खन दीन पुत्र फक्कर दीन निवासी माजरा तहसील इंदौरा के घर में लगी, जो लकड़ी और सूखी घास से बना हुआ था। जानकारी के अनुसार बिजली की पीवीसी तार से शॉर्ट सर्किट होने के कारण कमरे में आग भड़क उठी। इस दौरान फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आगजनी से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान कमरे में मौजूद चार माह की बच्ची को बाहर निकालते समय रहमत अली निवासी माजरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से पटवारी परमवीर सिंह सहित फील्ड स्टाफ ने मौके का दौरा किया। तहसीलदार इंदौरा अपूर्व शर्मा ने बताया कि फील्ड स्टाफ द्वारा मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और मामला नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

#KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 00:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kangra news hp news



Kangra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से बच्ची को बचाते युवक झुलसा #KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews