Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में और शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष योग सहायक उर्मिला ने योग के महत्व की जानकारी दी और योगासनों का अभ्यास कराया। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास, ध्यान, आसनों में होने वाली सामान्य त्रुटियों और नियमित अभ्यास की आदत विकसित करने संबंधी प्रश्न पूछे। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष राहुल ने भी कहा कि योग खेल प्रदर्शन, लचीलापन, संतुलन, एकाग्रता, पुनर्वास तथा चोटों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
#YogaProtocolTrainingOrganisedAtNehruCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 18:01 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित #YogaProtocolTrainingOrganisedAtNehruCollege #VaranasiLiveNews
