स्वास्थ्य: ठंड बढ़ते ही त्वचा पर एलर्जी के चकत्ते, खुजली से परेशान मरीज...झड़ रहे बाल; चिकित्सक ने दी ये सलाह

तापमान कम होने से ठंड ने दस्तक दे दी है। कई ऐसे भी हैं जो गर्म पानी से नहाने लगे हैं। इससे त्वचा खुश्क हो रही है। इससे एलर्जी, चकत्ते और बाल झड़ने के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। इनमें सफेद चकत्ते, खुजली की परेशानी वाले मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं जो गर्म पानी से नहाने लगे हैं। पानी भी कम पी रहे हैं। इससे इनकी त्वचा में नमी की कमी हो रही है, जिससे त्वचा की पपड़ी तक उतर रही है। बालों में डैंड्रफ होने से जड़ें कमजोर हो रही हैं, इससे बाल झड़ने की परेशानी भी मरीज बता रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि ओपीडी में बुखार-खांसी के मरीज बढ़े हैं। दवा लेने से 3-5 दिन में ये ठीक हो रहे हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं, जिनको खांसी सप्ताह भर से अधिक समय तक परेशान कर रही है। मधुमेह और बीपी से पीड़ित मरीजों में ये अनियंत्रित भी पाए जा रहे हैं। ऐसे में इनको दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है। इन बातों का रखें ध्यान: ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें। पानी भी खूब पिएं। शरीर पर नारियल का तेल-मॉइस्चराइजर लगाएं। मधुमेह-बीपी मरीज नियमित दवाएं लें। सीने में जकड़न पर भाप लें, खराश में गर्म पानी से गरारे करें।

#CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #WinterSeason #SkinAllergy #ItchingAndRashes #HairFall #HotWaterBath #DrySkin #SnMedicalCollege #ViralFever #CoughAndCold #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 13:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्वास्थ्य: ठंड बढ़ते ही त्वचा पर एलर्जी के चकत्ते, खुजली से परेशान मरीज...झड़ रहे बाल; चिकित्सक ने दी ये सलाह #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #WinterSeason #SkinAllergy #ItchingAndRashes #HairFall #HotWaterBath #DrySkin #SnMedicalCollege #ViralFever #CoughAndCold #VaranasiLiveNews