ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: देर रात कार की जोरदार टक्कर से टूटा बड़ा पेड़, नाले में गिरने से बची कार
एलजी और मोजर बेयर गोलचक्कर के बीच रात में एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ टूट गया। वहीं, कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा रही। हालांकि, हादसा किस वाहन से हुआ और कार में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
#CityStates #Noida #GreaterNoida #NoidaNews #RoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 13:07 IST
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: देर रात कार की जोरदार टक्कर से टूटा बड़ा पेड़, नाले में गिरने से बची कार #CityStates #Noida #GreaterNoida #NoidaNews #RoadAccident #VaranasiLiveNews
