Video: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया
संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार तिकोनिया पार्क सदर तहसील के सामने सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। जिलाधिकारी के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। 26 नवंबर 2020 को शुरू हुए किसान संघर्ष की छठी वर्षगांठ पर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि 9 दिसंबर 2021 को किए गए लिखित वादे पूरे किए जाएं, SIR मतदाता सूची रद्द की जाए, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई हो और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुधार लागू हों। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता न करने, MSP को C2+50% पर कानून बनाने, सभी फसलों की खरीद की गारंटी, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और आत्महत्या पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की गई। बिजली निजीकरण, बीज विधेयक और NFSA संशोधन वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, 4 श्रम संहिताएं रद्द कर 42,000 रुपये न्यूनतम वेतन, मनरेगा बहाल कर 200 दिन काम व 700 रुपये मजदूरी, 60 वर्ष से ऊपर के किसानों को 21,000 रुपये मासिक पेंशन, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, राज्यों को डिविजिबल पूल से 50 प्रतिशत हिस्सा और अति-धनियों पर कर लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक नाम मयाराम वर्मा, अशोक तिवारी, अतीक अहमद, अशोक यादव, मयाराम वर्मा, विश्वनाथ प्रजापति, राजकुमार प्रधान, राधेश्याम विमल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Video: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 13:04 IST
Video: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया #VaranasiLiveNews
