Sonipat News: जीवन में जुड़ाव और संतुलन का माध्यम है योग

संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा। अनाज मंडी में उपमंडल समारोह के दौरान एसडीएम अमित कुमार ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन में जुड़ाव और संतुलन का माध्यम है। एसडीएम ने कहा कि बाहरी योग के साथ अंदरूनी योग भी आवश्यक है। शरीर, चित्त और आत्मा को एकाग्र करके योग करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर एसीपी जोगिंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी, नेता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संवाद

#YogaIsAMeansOfConnectionAndBalanceInLife. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 18:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जीवन में जुड़ाव और संतुलन का माध्यम है योग #YogaIsAMeansOfConnectionAndBalanceInLife. #VaranasiLiveNews