हिमाचल माैसम: पहाड़ों में बढ़ी ठंड; ताबो और कुकुमसेरी में माइनस 2.4, केलांग में पारा शून्य, जानें पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। रात को आसमान साफ रहने से जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप खिलने से मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ताबो और केलांग में रात का पारा शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। नवंबर की शुरुआत में ही तेज धूप के कारण कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 15:05 IST
हिमाचल माैसम: पहाड़ों में बढ़ी ठंड; ताबो और कुकुमसेरी में माइनस 2.4, केलांग में पारा शून्य, जानें पूर्वानुमान #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalWeatherForecast #VaranasiLiveNews
