राज्यपाल ने कहा : असफलताओं से सीखें, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाएं, युवाओं को नशे से बचाएं

राज्यपाल ने कहा कि सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। पहली ही कोशिश में सफलता मिल जाए, यह जरूरी नहीं है। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर सवाल पूछने, सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी। समस्या की सही पहचान हो जाए तो उसका समाधान निकालना आसान हो जाता है। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षकों को भी इसी सोच के साथ काम करना होगा। प्रदेश के 50 लाख से अधिक विद्यार्थी राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं, इसलिए उनके भविष्य को संवारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों की है। राज्यपाल ने यह बातें बुधवार को प्रोफेसरराजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन में कहीं। राज्यपाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने परिवार और बेटियों के भविष्य को बेहतर बना रही हैं। एक महिला ने ऋण लेकर अपनी बेटियों को विदेश में पढ़ने भेजा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। बिजली बिल वसूली जैसे कार्यों में भी महिलाओं को अवसर देकर करीब 80 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। परंपरागत कारीगरों और शिल्प से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीखने की ललक हमेशा बनी रहनी चाहिए। खुद पढ़ने, लोगों से चर्चा करने और नई जानकारियां हासिल करने से ही अपनी कमियों और संभावनाओं का पता चलता है। अधिकारियों और शिक्षकों को अपनी क्षमता पहचाननी होगी तथा नीतियों और नियमों के अनुसार पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। नौकरी को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पूर्णकालिक जिम्मेदारी मानकर चलना चाहिए। कार्यसंस्कृति में सुधार के लिए समयबद्धता और नियमितता जरूरी है।

#CityStates #Prayagraj #UpGovernor #UniversityEducation #ViceChancellorsMeeting #HigherEducationReform #WomenEmpowerment #StudentWelfare #DrugFreeIndia #YouthDevelopment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राज्यपाल ने कहा : असफलताओं से सीखें, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाएं, युवाओं को नशे से बचाएं #CityStates #Prayagraj #UpGovernor #UniversityEducation #ViceChancellorsMeeting #HigherEducationReform #WomenEmpowerment #StudentWelfare #DrugFreeIndia #YouthDevelopment #VaranasiLiveNews