Rishikesh News: आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

- वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व- कहा, जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक जारी रहेगी लड़ाई- आईडीपीएल सिटी गेट पर हरक सिंह रावत के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन- बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने और बेदखली के नाम पर लोगों को परेशान न करने की उठाई मांगऋषिकेश। आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने हरिद्वार रोड स्थित आईडीपीएल सिटी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।हरक सिंह रावत ने कहा कि आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि ऋषिकेश की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ हजारों लोगों के भविष्य से जुड़ी है। इसकी बंदरबांट और जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बापूग्राम में वर्षों से रह रहे परिवारों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर घर बनाए हैं। ऐसे में वन विभाग की ओर से बेदखली के नाम पर उन्हें परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित कर स्थानीय लोगों के अधिकार सुरक्षित करने चाहिए। कांग्रेस ने मांगों पर कार्रवाई होने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि यह मुद्दा हजारों परिवारों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने सरकार से समस्याओं का समाधान कर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। वहीं, प्रदेश सचिव राकेश सिंह मियां ने कहा कि सरकार को कानूनी और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वर्षों से रह रहे परिवारों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सूरत सिंह कोहली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।विरोध जताने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडेकांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी सिटी गेट पर पहुंच गए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन व हरक सिंह रावत के कार्यक्रम का विरोध किया और काले झंडे दिखाए। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी भी देखने को मिली। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बनाई और स्थिति को नियंत्रण में रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरक सिंह रावत पहले अपने कार्यकाल के दौरान हुए भूमि घोटालों का जवाब दें, उसके बाद इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लें। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर प्रदेश और नगर निकाय तक भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है, तो इस प्रकार का प्रदर्शन किस लिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध और काले झंडे दिखाना उनकी हताया काे प्रदर्शित करता है।

#CongressStagesProtestOverTheIssueOf633AcresOfIDPLLandAndBapugram #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन #CongressStagesProtestOverTheIssueOf633AcresOfIDPLLandAndBapugram #VaranasiLiveNews