समस्त सृष्टि के कल्याण का साधन है यज्ञ : राजेश सेठी

- आर्य समाज थापरनगर में हुआ सत्संग का आयोजनमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवार को हुए सत्संग में प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि यज्ञ प्रेरणादायक वैदिक कृत्य है। यह समस्त सृष्टि के कल्याण का साधन है। महाभारत काल के बाद धर्म में विकृतियों से यज्ञ का स्वरूप बिगड़ गया। वास्तव में यज्ञ वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यह वातावरण को शुद्ध करती है। यज्ञ का आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन से भी गहरा नाता है। आहुतियां लोक कल्याण के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान अमेरिका से आए डॉ. राजेंद्र प्रताप गांधी और डॉ. नीलू गांधी का अभिनंदन किया गया। डॉ. राकेश एरन ने यज्ञ का महत्व बताया। डॉ. गांधी ने वैदिक संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। कुलदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देव यज्ञ संपन्न हुआ।राष्ट्र सुरक्षा यज्ञ करायाबुढ़ाना। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से रविवार को राष्ट्र सुरक्षा यज्ञ कराया। कार्यक्रम में नीट में प्रथम स्थान पाने वाली डॉ. सोनिका बंसल मुख्य यजमान रहीं। राजेंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। डॉ. प्रदीप बंसल और डॉ. स्वाति बंसल यजमान रहे। नरेश गुप्ता ने अध्यक्षता की। अमित कांत और गजराज सिंह ने सुंदर भक्ति गीत सुनाए। मुख्य वक्ता पंडित वीरेंद्र रत्नम ने धर्म बचाने के लिए कर्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल गीत गाने से नहीं कर्म से बचेगा। डॉ. सोनिका बंसल को सम्मानित किया गया। प्रधान सुशील बंसल ने बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

#YagyaIsAMeansForTheWelfareOfTheEntireCreation:RajeshSethi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समस्त सृष्टि के कल्याण का साधन है यज्ञ : राजेश सेठी #YagyaIsAMeansForTheWelfareOfTheEntireCreation:RajeshSethi #VaranasiLiveNews