Sonipat News: गोहाना-महम मार्ग पर अंतिम चरण का काम तेज, सफेद पट्टियां लगनी शुरू

गोहाना। गोहाना-महम मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब सड़क पर यातायात सुरक्षा के लिए सफेद पट्टियां लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इस सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब अंतिम चरण में रोड मार्किंग का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर लगातार सफेद पट्टियां बनाई जा रही हैं जबकि बीच में निर्धारित मानकों के अनुसार खंडित सफेद लाइनें अंकित की जा रही हैं। इससे वाहन चालकों को लेन की पहचान करने में सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।

#WorkOnTheFinalLegOfTheGohana-MahamRoadIsInFullSwing #WhiteStripesHaveBegunToBeInstalled. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: गोहाना-महम मार्ग पर अंतिम चरण का काम तेज, सफेद पट्टियां लगनी शुरू #WorkOnTheFinalLegOfTheGohana-MahamRoadIsInFullSwing #WhiteStripesHaveBegunToBeInstalled. #VaranasiLiveNews