Noida News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
रबूपुरा। रबूपुरा के मेहंदीपुर गांव में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शकील ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल के लोग आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#WomanDiesUnderSuspiciousCircumstances #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:28 IST
Noida News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत #WomanDiesUnderSuspiciousCircumstances #VaranasiLiveNews
