Bareilly News: टेक्सटाइल पार्क को स्वीकृति से बहेड़ी कताई मिल के बहुरेंगे दिन
बरेली। करीब 15 साल से बंद पड़ी बहेड़ी कताई मिल के दिन बहुरने वाले हैं। यहां संत कबीर टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी। मिल की 79.58 एकड़ जमीन पर पीपीपी मोड पर पार्क बनेगा। साथ ही, जर्जर सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा।संयुक्त आयुक्त हथकरघा सर्वेश शुक्ला के मुताबिक, मिल की जमीन बंधनमुक्त और विवाद रहित है। मास्टर डेवलपर्स के चयन के लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट (ईओआई) शासन ने जारी किया था। निवेशकों ने रुचि दिखाई तो शासन के निर्देश पर परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेज दी थी। पार्क में सौ टेक्सटाइल यूनिट स्थापित होने से रोजगार सृजित होंगे। युवाओं का प्रवास थमेगा। पार्क का संचालन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स अथॉरिटी से होगा। वर्ष 1985 में स्थापित कताई मिल 10 अगस्त 2010 से बंद है। भवन व मशीनें पुरानी हो गई हैं। बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग पर बहेड़ी कस्बे से 10 किमी दूर सैदूपर खुर्द मार्ग पर स्थित कताई मिल की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं है। मिल की 12 हेक्टेयर जमीन पर खेती हो रही है। अधिकतर कर्मचारी परिसर छोड़कर चले गए हैं। एक नजर में मिल32 हेक्टेयर में फैला है परिसर।30.91 करोड़ रुपये (सर्किल रेट के अनुसार) है जमीन की कीमत।19 करोड़ रुपये भवनों की कीमत।3.57 करोड़ रुपये मशीनों की अनुमानित कीमत।
#WithTheApprovalOfTheTextilePark #TheDaysOfBaheriSpinningMillWillBeBrighter. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 06:02 IST
Bareilly News: टेक्सटाइल पार्क को स्वीकृति से बहेड़ी कताई मिल के बहुरेंगे दिन #WithTheApprovalOfTheTextilePark #TheDaysOfBaheriSpinningMillWillBeBrighter. #VaranasiLiveNews
