Meerut News: जलभराव से मोड़ खुर्द में और मोहम्मदपुर शकिस्त के ग्रामीण परेशान
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शाकिस्त के मुख्य मार्ग पर स्थित मोड़ खुर्द गांव में जल निकासी नहीं होने का खामियाजा दोनों गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव मोहम्मदपुर शकिस्त का मुख्य मार्ग मोड़ खुर्द गांव से होकर गुजरता है। मोहम्मदपुर शकिस्त व मोड़ खुर्द के ग्रामीणों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इस मार्ग पर जल निकासी नहीं होने की वजह नालियों का चोक होना बताया गया है। इस कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन है। ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन मार्ग को जलभराव की समस्या से मुक्ति नहीं मिली है। आरोप है कि ग्राम सचिव पर चार गांवों के सचिव पद का दायित्व है। इसलिए वह गांव की समस्या पर ध्यान नहीं देता है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान इंतजार का कहना है कि तालाब की सफाई करा दी गई है। नालियों की सफाई कराने के बाद तालाब में पानी छोड़ दिया जाएगा। जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
#WaterloggingTroublesVillagersInModKhurdAndMohammadpurShakist #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 16:46 IST
Meerut News: जलभराव से मोड़ खुर्द में और मोहम्मदपुर शकिस्त के ग्रामीण परेशान #WaterloggingTroublesVillagersInModKhurdAndMohammadpurShakist #VaranasiLiveNews
