Mandi News: स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव लंगेहड़ को संवारा

25 स्वयंसेवियों ने लंगेहड़ गांव में चलाया स्वच्छता अभियानसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मपुर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। समापन समारोह में खंड विकास अधिकारी सौरभ ठाकुर मुख्य अतिथि रहे।शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव लंगेहड़ में जल स्रोतों, विद्यालय परिसर और बाजार में सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार पालसरा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने शिविर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

#VolunteersTransformedTheAdoptedVillageOfLangehad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव लंगेहड़ को संवारा #VolunteersTransformedTheAdoptedVillageOfLangehad #VaranasiLiveNews