Panipat News: विटामिन-बी की कमी से महिलाओं और युवाओं में बढ़ रहा तनाव

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। युवाओं और महिलाओं में विटामिन-बी की कमी आ रही है। इसका सीधा प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य, ऊर्जा और नसों पर पड़ रहा है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन, अवसाद, याददाश्त कमजोर होना और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसे लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में मनोरोग, स्त्री रोग और फिजिशियन की ओपीडी बढ़ गई हैं। यहां रोजाना 40 से 50 मरीज इस तरह के आ रहे हैं। जिनमेंमनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि बी-1 की कमी से शरीर भोजन को ऊर्जा में ठीक से नहीं बदल पाता। इससे थकान और नसों में दर्द होता है। बी-छह की कमी में दिमागी संतुलन तक बिगाड़ जाता है। बी-12 की कमी से सुन्नपन और याददाश्त कमजोर हो जाती हैं। बी-नौ में रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी से एनीमिया और थकान होती है। बी-सात की कमी बाल, त्वचा और नाखूनों को प्रभावित करती है। महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। इस तरह के मामले आ रहे सामने अशोक विहार कॉलोनी के एक युवक ने बताया कि उनको कई दिन से नींद अधिक आ रही थी और शरीर में सुन्नापन आ जाता था। उन्होंने चिकित्सक से इसके बारे में सलाह ली। उनकी जांच रिपोर्ट में बी-12 की कमी मिली। चिकित्सक ने उनको दवा दी है। राजीव कॉलोनी की आरती ने बताया कि उनकी माहवारी हर महीने आगे पीछे दिनों में होती थी। इससे उनको परेशानी होती थी। उनमें विटामिन की कमी बताई गई। चिकित्सक ने उनको इलाज किया। अब कुछ सामान्य हो रही हैं। एक अन्य महिला कुसुम ने बताया कि उनके बाल झड़ने के साथ सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो रही थी। वह दैनिक कार्यों के चलते समय पर खाना नहीं खा पाती थी। उनको जांच में फोलिक एसिड (बी9), बायोटिन (बी) व बी12 की कमी मिली। ब्यूरोइन चीजों से मिलेगा विटामिन-बीबी 1 - गेहूं, ब्राउन राइस, मूंगफली, राजमा व सूरजमुखी बीज।बी 2 दही, दूध, बादाम, अंडे व पालक।बी 6- केले, चने, आलू, पालक और मछली।बी 12 : दूध, दही, पनीर, अंडे व मछली।

#Vitamin-BDeficiencyIncreasesStressAmongWomenAndYouth #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 11, 2026, 03:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: विटामिन-बी की कमी से महिलाओं और युवाओं में बढ़ रहा तनाव #Vitamin-BDeficiencyIncreasesStressAmongWomenAndYouth #VaranasiLiveNews